JSSC Matric Level New Syllabus 2026: झारखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यदि आप अब तक पुराने पैटर्न और पुरानी किताबों के आधार पर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। अब पुरानी रणनीति से सफलता पाना आसान नहीं होगा, क्योकि JSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली मैट्रिक (10वीं) स्तरीय सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर सरकार ने परीक्षा नियमावली में अहम संशोधन करते हुए नया सिलेबस जारी कर दिया है।
झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की और से 22 जनवरी 2026 को प्रकाशित राजपत्र (गजट) के अनुसार, अब JSSC की मैट्रिक स्तरीय परीक्षाएं नए नियमों और नए पैटर्न के आधार पर आयोजित की जाएंगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की अंतर्गत होने वाली झारखंड पुलिस, कक्षपाल या अन्य किसी भी 10वीं स्तरीय भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानना बेहद जरूरी हो गया है। समय रहते तैयारी की दिशा बदलना ही अब सफलता की कुंजी होगी।
JSSC Matric Level New Syllabus 2026: Overview
| Recruitment Authority | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) |
| Exam Name | JSSC 10th Level Competitive Examination 2026 |
| State | Jharkhand |
| New Syllabus Released Date | 22th January 2026 |
| New Syllabus Pattern | Prelims & Mains Exam |
| Official Website | https://jssc.jharkhand.gov.in/ |

JSSC मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में बड़ा बदलाव, जानिए नया पैटर्न और नियम
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर चयन प्रक्रिया में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025 के तहत परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। अब तक यह परीक्षा केवल एक चरण (मुख्य परीक्षा) के माध्यम से आयोजित की जाती थी, लेकिन संशोधित नियमावली के अनुसार अब चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी—
1️⃣ प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
2️⃣ मुख्य परीक्षा (Main Exam)
नए नियमों के अनुसार, यदि किसी भर्ती विज्ञापन के तहत कुल आवेदन 50,000 से कम होते हैं, तो आयोग प्रारम्भिक परीक्षा (PT) आयोजित नहीं करेगा और सीधे मुख्य परीक्षा ली जाएगी। हालांकि, यदि आवेदनों की संख्या 50,000 से अधिक होती है, तो JSSC द्वारा प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित करना अनिवार्य होगा। इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी दो चरणों को ध्यान में रखकर करनी होगी, क्योंकि अब चयन प्रक्रिया पहले की तुलना में और अधिक प्रतिस्पर्धी हो गई है।
JSSC Matric Level Preliminary Exam New Pattern 2026 (प्रारंभिक परीक्षा का स्वरूप)
प्रारंभिक परीक्षा पूर्णतः बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। यह परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। नीचे विषयवार प्रश्नों का विवरण दिया गया है।
| Subject | No. of Questions |
|---|---|
| General Knowledge | 30 |
| Jharkhand GK | 60 |
| General Mathematics | 10 |
| General Science | 10 |
| Reasoning | 10 |
| Total | 120 |
प्रारंभिक परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हता अंक (Qualifying Marks)
संशोधित नियमावली के तहत प्रारम्भिक परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अनुसार अनारक्षित (UR) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 32 प्रतिशत तय किए गए हैं। इसके अलावा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 34 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 36.5 प्रतिशत, जबकि आदिम जनजाति (PT) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अर्हता अंक निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
मुख्य परीक्षा हेतु चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद कुल घोषित रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मेधा क्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। यदि किसी आरक्षित श्रेणी में रिक्तियों के अनुपात में 15 गुना योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उस श्रेणी में अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही, अंतिम चयनित अभ्यर्थी के समान अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
Read Also:-JSSC Excise Constable Admit Card 2026: Download Hall Ticket and Exam Pattern Details
Important Links
| Download Full Syllabus | Click Here |
| JSSC Official Website | Click Here |
JSSC Matric Level New Syllabus 2026 FAQ’s-
SSC 10वीं (मैट्रिक) स्तर परीक्षा पैटर्न में क्या नया बदलाव किया गया है?
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने 22 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है जिसके अनुसार अब मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा अब एक चरण (मुख्य परीक्षा) के बजाये दो चरणों (प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा) में संपन्न होगी।
JSSC Matric Level New Syllabus 2026 क्या है ?
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है अब यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जायेगा जिसके तहत प्रारंभिक परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान से 60 प्रश्न होंगे, इसके अलावा सामान्य ज्ञान से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 10 प्रश्न, सामान्य गणित से 10 प्रश्न और मानशिक क्षमता से 10 प्रश्न पूछे जायेंगे।
What is the JSSC New Official Website?
jssc new website-jssc.jharkhand.gov.in